NEELAM नीलम रंक को राजा बना सकता है
https://www.facebook.com/groups/1647647568854800/
ramanopensimsim.blogspot.com
रमन कुमार वर्मा
blue shaphire
जिस तरह नवग्रहों में शनि शक्तिशाली और लम्बे समय तक असर दिखाने वाला ग्रह है उसी प्रकार शनि का रत्न नीलम भी चमत्कारी है। नीलम के विषय में माना जाता है कि इसमें बनाने और बिगाड़ने दोनों ही तरह की शक्ति मौजूद होती है। धारण करने वाले के लिए नीलम शुभ हो जाए तो रंक से राजा बना देता है और अगर यह अशुभ प्रभाव देने लगे तो राजा को रंक बनाने में भी इसे देर नहीं लगती है।
नीलम लकी है या नहीं जानने की विधि
नीलम का प्रभाव बहुत से तेजी से होता है। यह लगभग 24 घंटे में ही असर दिखाना शुरू कर देता है। नीलम की इन्हीं शक्तियों के कारण ज्योतिषशास्त्री सलाह देते हैं कि नीलम धारण करने से पहले इसकी जांच जरूर कर लें कि, यह आपके लिए लकी है या नहीं। इसके लिए सामान्य सी विधि यह है कि नीलम को तकिये के नीचे रखें। सोते समय बुरे सपने नहीं आएं, स्वास्थ्य सामान्य रहे और चेहरे में कोई बदलाव नहीं हो तब नीलम को पंचधातु, लोहा अथवा सोने की अंगूठी में जड़वाकर धारण करें। अगर इनमें से कोई भी परेशानी आती है तब नीलम पहनने की भूल नहीं करनी चाहिए।�
असली नीलम की पहचान
रत्न विक्रेता विनीश पटेल बताते हैं कि नीलम 35 रूपये प्रति कैरट से लेकर 50 हजार रूपये प्रति कैरेट तक का होता है। अगर व्यक्ति को नीलम पहचानने की थोड़ी सी समझ हो तो रत्न की खरीदारी में ठगे जाने की संभावना कम रहती है। अच्छी क्वालिटी के नीलम को अगर दूध में डाल दिया जाए तो दूध का रंग नीला दिखता है।
पानी से भरे कांच के गिलास में नीलम को रखें तो पानी के ऊपर नीली किरण दिखाई देगी। असली नीलम चमकीला और चिकना होता है। मोर के पंख के समान इसका रंग नीला होता है। यह पूरी तरह से पारदर्शी होता है इसके ऊपर रोशनी डालने पर नीली आभा छिटकती है।�
नीलम धारण करने का नियम
एक व्यस्क व्यक्ति को 5, 7, 9 अथवा 12 रत्ती का नीलम धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से पहले शनि "मंत्र ओम् प्रां प्रीं प्रौं सः शनिश्चराय नमः" मंत्र का जितना अधिक संभव हो जप करना चाहिए। कम से 11,000 बार मंत्र जप जरूर करें। नीलम धारण करने के लिए शुभ नक्षत्र पुष्य, उत्तराभाद्रपद, चित्र, स्वाति, धनिष्ठा और शतभिषा है।
नोट :- पढ़ने के बाद कमेन्ट जरुर करे !! हमे आप की प्रतिक्रियाओ का इंतजार रहता है !!